Breaking News

उग्रवादी संगठनों की बड़ी धमकी, स्वतंत्रता दिवस समारोह का बहिष्कार, करेंगे हड़ताल


असम में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (उल्फा-आई) और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड/गवर्मेंट ऑफ पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ नागालैंड (एनएससीएन/ जीपीआरएन) ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में बहिष्कार और हड़ताल करने का आह्वान किया। दोनों उग्रवादी संगठनों ने अपने संयुक्त बयान में कहा, औपनिवेशिक भारतीय स्वतंत्रता दिवस हमारे लोगों के लिए स्वतंत्रता का दिन नहीं बल्कि गुलामी का दिन है। इसलिए हम अपने लोगों से इस समारोह में भाग नहीं लेने का आह्वान करते हैं ताकि वे स्वयं या किसी के दबाव में आकर इसे नहीं मनाएं। यदि संभव हो सके तो किसी भी प्रकार के बल प्रयोग करने पर इसे रिकॉर्ड करें और इसे ऑडियो-वीडियो के रूप में जारी करें। उग्रवादी संगठनों ने 15 अगस्त को आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी व्यावसायिक गतिविधियों, प्रशासनिक सेवाओं और शिक्षा संस्थानों को पूर्ण रूप सें बंद करने का आह्वान किया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र के उग्रवादी संगठन अधिकतर नियमित रूप से स्वतंत्रता और गणतंत्र राष्ट्रीय दिवस समारोह के बहिष्कार का आह्वान और अपनी ‘संप्रभुता’ की मांग करते रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ajuoiJ

कोई टिप्पणी नहीं