बिहार में कोरोना का कोहराम, 24 घंटों में इतने लोगों की हुई मौत, इस रिपोर्ट से उड़ेंगे नीतीश सरकार के होश

बिहार में कोरोना संक्रमित नौ लोगों की मौत से राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 474 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि कोरोना संक्रमण से अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, जहानाबाद, मधुबनी, पटना, समस्तीपुर और सुपौल में एक-एक व्यक्ति जान गंवा बैठे।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पटना जिले में संक्रमण से सबसे अधिक 90 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, भागलपुर में 39, गया में 29, रोहतास में 24, मुंगेर में 23, नालंदा में 22, मुजफ्फरपुर में 18, भोजपुर और वैशाली में 17-17, पूर्वी चंपारण में 16, समस्तीपुर में 14, सारण में 13, बेगूसराय, नवादा और पश्चिम चंपारण में 11-11, दरभंगा और सीवान में 10-10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह अररिया में नौ, कैमूर में आठ, औरंगाबाद, जहानाबाद और खगड़यिा में छह-छह, जमुई, किशनगंज, सीतामढ़ी और सुपौल में पांच-पांच, बांका, बक्सर, कटिहार, लखीसराय, मधेपुरा और पूर्णिया में चार-चार, अरवल और मधुबनी में तीन-तीन, शेखपुरा में दो तथा गोपालगंज, सहरसा और शिवहर में एक-एक संक्रमित व्यक्ति जान गंवा बैठे हैं। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने सूचना एवं जनसंपर्क सचिव अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार और पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 3029 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब तक 60068 लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। बिहार संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 66.33 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार में कोरोना के 30010 एक्टिव मरीज हैं। पिछले चौबीस घंटे में 92414 सैंपल की जांच की गई, जिससे अबतक जांच किए गए सैंपल की संख्या बढकऱ 12 लाख 72 हजार 980 हो गई है। सिंह ने बताया कि बेड की संख्या और जांच क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयत्नशील है और प्रतिदिन एक लाख जांच करने के निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। बिहार में आबादी के अनुसार प्रति लाख औसतन 23 एक्टिव मामले हैं। गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं अनुश्रवण की व्यवस्था की गयी है। वरीय पदाधिकारी निरंतर अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं और जो भी कमियां स्वास्थ्य संस्थानों में परिलक्षित हो रही हैं, उसे दूर किया जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33TFZ6X
कोई टिप्पणी नहीं