Breaking News

आपके भाई के लिए लकी रहेगी ऐसी राखी, खुल जाएगी किस्मत, जानिए कैसे


लंबे समय के बाद इस बार रक्षा बंधन के दिन विशेष संयोग बन रहा है। इस साल सावन के आखिरी सोमवार पर सावन पूर्णिमा व श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। यह बहुत ही उत्तम संयोग है। रक्षा बंधन पर बन रहे ये संयोग बहुत ही लाभदायक होंगे। दो अगस्त रात 8.36 से तीन अगस्त सुबह 8.31 बजे तक भद्रा काल रहेगा। इस समय राखी बांधना शुभ नहीं है। रक्षा बंधन के लिए सुबह 8.31 बजे से रात 8.20 बजे तक विशेष मुहूर्त रहेगा । इस दौरान बहन अपनी भाई को किसी भी समय राखी बांध सकेंगी। इन महायोग में अगर आप राशि के अनुसार अपने भाई के लिए राखी चुनेंगे तो ये ना सिर्फ आपके भाई के लिए लकी रहेगी बल्कि आपके लिए भी रक्षाकवच बनकर विपत्तियों का नाश करेगी। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के भाई के लिए लाल रंग की सबसे अच्छी रहेगी। यह उनके जीवन में ऊर्जा का इस्तेमाल करेगी। वृभष और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इसलिए इस राशि के भाइयों को उनकी बहनें सिल्वर या गुलाबी रंग की राखी बांधें। यह उनके जीवन में शुभ परिणाम लेकर आएगी। मिथुन और कन्या राशी के स्वामी बुध हैं। इसलिए इस राशि वाले भाइयों की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधना उचित रहेगा। यह उनके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएगी।कर्क राशि के स्वामी चंद्र हैं। इसलिए इस राशि के भाइयों की कलाई पर बहनें सफेद या गुलाबी रंग की राखी बांधें। साथ ही सफेद रंग की चीज भी दान करें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आएगी। सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इसलि इस राशि के भाइयों को बहनें संतरी या सुनहरे रंग की राखी बांधें। यह आपके भाई के जीवन में आरोग्य और दीर्घायु लेकर आएगी। साथ ही आप दोनों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इसलिए इस राशि के भाइयों को केसरिया या फिर पीले रंग की राखी बांधना उचित रहेगा। यह आपके लिए भाई के लिए सुख और शांति लेकर आएगी। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इस राशि के भाइयों की कलाई पर बहनें गहरे रंग की राखी, नीली राखी बांधना शुभ रहेगा। ऐसा करने से भाई-बहन का रिश्ता अटूट रहेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33hbS9g

कोई टिप्पणी नहीं