लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग लड़की से 6 लोगों ने किया गैंगरेप

त्रिपुरा में खोवाई जिले के तेलियामुरा के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस का दावा है कि नाबालिग लड़की का रूपेश सरकार नाम के एक व्यक्ति के साथ अफेयर था और हफ्ते भर चैट करने के बाद चकमघाट में उन दोनों की मुलाकात हुई। अपने घर वापस जाते समय लड़की के गांव के एक व्यक्ति ने उसे लिफ्ट ऑफर की। वहां पास में एक और गाड़ी थी, जिसमें तीन लोग मौजूद थे। लड़की के गाड़ी में बैठने के बाद आरोपी गाड़ी को जंगल की तरफ ले गए। दूसरी गाड़ी भी पीछा करते हुए जंगल पहुंची। गाड़ी में लड़की से साथ बलात्कार किया गया। POCSO एक्ट की धारा 341, 376 (D) और 4 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया और रूपेश समेत गनी मिया, काकेम मिया, जावेद मिया, जेहाद मिया और अहमद अली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया, रेप सर्वाइवर का बयान रिकॉर्ड कर लिया गया है और उनकी मेडिकल जांच भी हो गई है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xh9gV8
कोई टिप्पणी नहीं