Breaking News

लड़के के पेट से निकला भ्रूण तो डॉक्टर ने कर डाला ये काम


प्रकृति का नियम है औरतों का दुनिया बढ़ाना। मर्दों को थोड़ा सहयोग करना होता है। लेकिन कभी कभी कुदरत भी अपने निराले खेल दिखा देती है। आपको यकिन नहीं होगा लेकिन पुरूष के पेट में भी गर्भ ठहरता है। यह आपको जरूर अजीब लगेगा लेकिन ये सच है। यूपी के इलाहाबाद में एक ऐसी ही घटना सामने आई है जिसने डॉक्टरों का सिर हिला दिया है। यहां डॉक्टरों ने एक ऑपरेशन के बाद युवक के पेट से अविकसित बच्चा निकाला है। डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी को फिटस इन फिटू कहते हैं। बता दें कि हरियमपुर गांव के 18 साल के नरेन्द्र को पेट में दर्द हुआ। जब उसका अल्ट्रासाउंड करवाया गया तो पता चला कि उसके पेट में भ्रूण पल रहा है। यह भ्रूण 18 साल से उसके पेट में ही था। नरेन्द्र के पेट की सर्जरी करने वाले डॉ. राजीव ने कहा कि नरेंद्र जब अपनी मां के गर्भ में था, उसी वक्त मां के गर्भ में एक और भ्रूण बन गया जो नरेंद्र का जु़डवा था लेकिन फिटस इन फिटू बीमारी के कारण दूसरा भ्रूण नरेंद्र के पेट में चला गया और उसी के पेट में विकसित होने लगा। डॉक्टर ने कहा कि मेडिकल साइंस में पूरी दुनिया में इस तरह के 90 मामले ही सामने आये हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yabDQ1

कोई टिप्पणी नहीं