एक कीड़े ने रोक डाली 26 ट्रेन, 12 हजार लोगों की हुई ये हालत

जब कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो ट्रेने रोक दी जाती है। जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना होता है। लेकिन जब एक छोटी सी चीज से लाखों करोड़ो का नुकसान हो जाए और दर्जनों ट्रेने रोक दी जाए तो इससे अजीब और क्या होगा। इसी तरह का एक मामला जापान में देखने को मिला है जहां एक कीडे की वजह से लगभग एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट हो गईं।दरअसल, दक्षिण जापान में रेल सेवा का प्रबंधन करने वाली कंपनी कयीशू रेलवे कंपनी के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी कि बिजली सप्लाई फेल होने के कारण 26 ट्रेनों को रोकना पड़ गया। और वो इसलिए क्योंकि एक कीड़े (स्लग) की वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया था। इस कारण बिजली कनेक्शन कट गया। इसके कारण से बिजली सप्लाई रूक गई और ट्रेनों के लेट होने से करीब 12 हजार यात्रियों को अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचने में घंटों देरी हुई। बाद में कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि एक स्लग ने रेल की पटरियों के पास स्थापित इलेक्ट्रिक डिवाइसेज को नुकसान पहुंचाया, जिसकी वजह से 26 ट्रेने लेट हो गई और हजारों लोगों को ये परेशानी उठानी पड़ी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WCoZxS
कोई टिप्पणी नहीं