12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, यहां से करें चेक

GSEB ने 12वीं का साइंस वर्ग का रिजल्ट जारी कर दिया है। हर साल की तरह इस साल भी साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया गया है। वहीं, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट बाद में जारी किए जाएंगे। HSC साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट इस साल 71.34 फीसदी रहा है जो कि पिछले 8 सालों में सबसे कम हैं। रिजल्ट 2018 की तुलना में लगभग 1.09 फीसदी कम है, 2018 में 72.99 फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए थे। इस साल साइंस स्ट्रीम में लड़कियों की तुलना में लड़कों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा। कुल 71.69 लड़के पास हुए जबकि 70.85 लड़कियां परीक्षा को पास कर पाईं। अंग्रेजी-माध्यम के स्टूडेंट्स ने गुजराती माध्यम से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को पीछे छोड़ा. जहां अंग्रेजी माध्यम वालों का रिजल्ट 74.02 फीसदी रहा तो वहीं गुजराती माध्यम का रिजल्ट 70.77 फीसदी रहा। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। http://www.gseb.org/
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zNDV3u
कोई टिप्पणी नहीं