Breaking News

BharatPe अब आवाज से करेगा काम, बिना ऐप खोले मिलेगी लेन-देन की जानकारी

नई दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट ऐप भारतपे ( BharatPe ) के लिए दो साउंड बेस्ड एप्लिकेशन लॉन्च किए गए है, जिसकी मदद से बिना फोन को टच किए कोई भी भुगतान कर सकते हैं। दरअसल, कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कंपनी ने वॉयस अलर्ट जारी किया है जो भारतपे क्यूआर पर भी काम करेगा।

कंपनी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब यूजर्स को ऐप में लेनदेन की साउंड नोटिफिकेशन मिलेगी। जैसे- अगर आपने किसी दुकानदार को भारतपे क्यूआर के जरिए पेमेंट किया है तो उसे साउंट मैसेज के जरिए ये सूचित किया जाएगा कि उसके अकाउंट में पैसा आ गया है।

WhatsApp Chats सालों साल नहीं होगा डिलीट, Backup के लिए करनी होगी ये Settings

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पेमेंट ऐप में तेजी से बढ़त देखने को मिली है। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए Bharatpe App को google play store से अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। इसके बाद अपनी आईडी क्रिएट करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप को अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और 4.5 स्टार दिए हैं। इस ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं और इसका पूरा साइज 16MB है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bbLuO7

कोई टिप्पणी नहीं