महाराष्ट्र हत्याकांड: पटरी पर सो रहे 19 मजदूरों को मालगाड़ी ने कुचला, 16 की एक साथ बिछी लाशें

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बहुत ही खतरनाक घटना सामने आई है। यहां एक साथ 16 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना लॉकडाउन के चलते 19 मजदूर अपने घर जा रहे थे। पटरी के पास चलते चलते थकान होने के कारण पटरी पर ही लेट गए। जब मालगाड़ी आई तो गहरी नींद के कारण उठ ना सके और मालगाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। जिससे 16 की मौत हो गई है। किसी का कटा सिर तो किसी का कटा धड़ मंजर दिल दहलाने वाला था। एक साथ 16 लाशों के टुकड़े पटरी पर बिखरे हुए थे। यह घटना सुबह 5 बजे की है और ये सभी मजदूर पटरी पर सो रहे थे। जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश अपने घर लौट रहे थे। ये मजदूर रेल पटरियों के किनारे चल रहे थे, बीच में थकान हुई, तो पटरियों पर ही सो गए और गहरी नींद के कारण उठा ना सकें। औरंगाबाद की इस घटना पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस रेल एक्सीडेंट में हुई मौतों से बहुत दुखी हूं और इस मामले में रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और वह स्थिति को गंभीरता से ले रहे हैं। मजदूरों का सहायता प्रदान की जाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट जानकारी दी कि 5.22 बजे नांदेड़ डिवीजन के बदनापुर व करमाड स्टेशन के बीच सोए हुए श्रमिकों के मालगाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई मुझे इसका गहरा दुख है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cecMFb
कोई टिप्पणी नहीं