Corona Updates: देश में कोविड-19 के मरीज 56,342 और 1,886 की मौत

दुनिया में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। लगातार कोरोना वायरस से लोगों की मौतें हो रही है। संक्रमण होने का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। जानकारी दे दें कि दुनियाभर में अब तक 38 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 2,67,087 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर भारत की बात करें तो यहां कोरोना से 56,342 लोग संक्रमित हैं। 1,886 लोगों की मौत हुई है। यहां चार राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि झारखंड समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जानकारी के लिए बता दें कि देश में अभी 130 रेडजोन जिले, 284 ऑरेंज जोन तथा 219 ग्रीन जोन जिले हैं। तीसरे लॉकडाउन में इन जिलों की समीक्षा के बाद नए सिरे से तीन श्रेणियों की सूची बनेग। सके बाद राज्यों में छुट दी जाएगी या कर्फ्यू लाया जाएगा। वैसे कुछ राज्यों में हालात सामान्य हैं। ध्यान दें कि हाल ही के आंकड़ों से ज्ञात हुआ है कि देश में संक्रमितों की संख्या 56 हजार के पार कर गई। 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YJqoEs
कोई टिप्पणी नहीं