Coronavirus India: देश में 12,380 कोरोना पॉजिटिव, 414 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस का मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके मरीजों की संख्या 12 हजार पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा भी 414 पहुंच चुका है। जैसे कि हम जानते हैं कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन का दूसरा चरण देश में लागू हो गया है। 40 दिनों के लॉकडाउन की अवधि तीन मई को खत्म होगी। इसी तरह से दुनियाभर में कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका में हाल ही में एक दिन के भीतर 2600 रिकॉर्ड मौतें दर्ज की गईं हैं। अब तक यहां 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अगर भारत की बात करते हैं तो महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना का कहर है। यहां कुल 3398 पॉजिटिव केस कोरोना वायरस के मिल चुके हैं। कोरोना के कहर से 295 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है लेकिन इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 187 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में भी लगातार कोरोना के संक्रमण बढ़ रहा है। यहां अब तक 1650 मामलों में 1578 एक्टिव केस हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 32 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 597 हो गई है। राजस्थान में कोरोना संक्रमित दो महिला की मौत हो गई। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VdbELH
कोई टिप्पणी नहीं