अमेरिका में कोरोना प्रलयः 28,000 लोगों सोए मौत की नींद

कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका पर टूटा है। यहां हर 24 घंटे में 2600 लोगों की मौतें हो रही है। कोरोना वायरस संक्रमण से 2600 लोगों की मौत का आंकड़ा ऐसे वक्त में आया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका में कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर बीत चुका है। लेकिन बता दें कि अमेरीका में अभी मौत के वायरस का कहर जारी है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में एक दिन में 2228 लोगों ने जान गंवाई हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में सोशल डिस्टेंसिंग पर नई गाइडलाइन्स तय करने के लिए अब बेहतर स्थिति में है। बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक अमेरिका में 6.3 लाख लोग संक्रमित हैं और अब तक 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके ग्राफ में इजाफा होता ही जा रहा हैं। कोरोना वायरस से मौत का दुनिया में यह किसी देश का सबसे अधिक आंकड़ा माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जारी रखेंगे और अच्छी प्रगति करेंगे। और उन्होंने कहा कि इन प्रोत्साहित करने वाले घटनाक्रमों ने हमें ऐसी मजबूत स्थिति में ला दिया है कि हम देश को फिर से खोलने के लिए गाइडलाइंस को अंतिम रूप दे सकते हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि क्या कोरोना के कहर के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए लॉकडाउन को खोलना जल्दबाजी होगी।Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3adGmbY
कोई टिप्पणी नहीं