Breaking News

Lockdown 2.0: 19 दिन के लॉकडाउन में थूकने पर भी लगेगा भारी जुर्माना।


देश में कोरोना के कारण दूसरा लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इसी के बीच किन्हें छूट मिलेगी और नहीं। इसलिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें बताया कि फिलहाल परिवहन पर पूरी तरह रोक है। राज्यों के बॉर्डर भी सील ही रहेंगे। इसके अलावा स्कूल, कोचिंग सेंटर भी बंद ही रहेंगे। सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन में थूकने पर भी जुर्माना लगा दिया है। इसी के साथ आपको और गाइडलाइन से रूबरू करा दें-यातायात पर रोक पहले की तरह ही हवाई सफर पर पूरी तरह रोक है और बस समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक, मेट्रो सर्विस बंद हैं। राज्यों की बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दी गई है। यह बस मेडिकल इमर्जेंसी या विशेष मंजूरी पर ही यह इजाजत होगी। साथ ही टैक्सी सर्विस भी बंद है।एजूकेशन संस्थान बंद सभी शिक्षण संस्थान, कोचिंग संटेर, ट्रेनिंग सेंटर 3 मई तक बंद कर दिए हैं। इसी के साथ सिनेमा हॉल और सभी धार्मिक स्थल बंद कर दिए गए हैं। जो भी बच्चों के एग्जाम है उन को पोसपॉर्न कर दिया गया है।शादी समारोह और जिम बंद सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक शादी ब्याह के समारोह समेत जिम, और धार्मिक स्थान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक और खेल आयोजन पर भी रोक दी गई है। इसके अलावा मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बता दें कि घर में बना मास्क, दुपट्टा या गमछा भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।किसान के काम जारी सरकार ने कहा कि खेती से जुड़ी सभी गतिविधियां चालू रहेंगी, किसानों और कृषि मजदूरों को हार्वेस्टिंग से जुड़े काम करने की छूट रहेगी। कृषि उपकरणों की दुकानें, उनके मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खुली रहेंगी और साथ ही खाद, बीज, कीटनाशकों के निर्माण और वितरण की गतिविधियां चालू रहेंगी, इनकी दुकानें खुली रहेंगी। कटाई से जुड़ी मशीनों (कंपाइन) के एक राज्य से दूसरे राज्य में मूवमेंट पर किसी भी तरह की कोई रोक नहीं रहेगी।दो पहिया में एक को इजाजत नई गाइडलाइन में इमर्जेंसी के हालात में चार पहिया वाहन में ड्राइवर के अलावा केवल एक ही रहेगा। दुपहिया से चलने पर केवल ड्राइवर ही जा सकेगा दूसरा कोई शख्स नहीं बैठ सकता। इसका उल्लंघन करने वाले पर जुर्माना लगेगा।हेल्थ, बैंकिंग सेवा चालू हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, डिस्पेंसिरी, केमिस्ट शॉप, मेडिकल लैब, सेंटर खुले रहेंगे। पैथ लैब, दवाई से जुड़ी कंपनियां भी खुली रहेंगी। बैंक, एटीएम आदि भी खुले रहेंगे और इसी के साथ पोस्ट ऑफिस, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल सप्लाइ जारी रहेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V88IQC

कोई टिप्पणी नहीं