Breaking News

कोरोना बदल रहा रूपः ज्यादा खतरनाक बनकर कर रहा अटैक


चीन के वुहान से आए कोरोनावायरस यानी कि कोविड-19 पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। इसके कारण से एक लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और इसका सिलसिला अभी तक जारी है। वायरस covid-19 इतना भयावह रूप ले सकता है इसके बारे में किसी को भी अंदाजा नहीं था। लेकिन हाल में एक शोध ने सबको चौंका दिया है कि वायरस खुद में लगातार बदलाव कर रहा है और अब तक 10 अलग-अलग अवतार कर चुका है. इसी शोध ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। वैज्ञानिकों ने इसके बारे में शोध करके ज्ञात किया कि इसका एक रूप है A2a। A2a टाइप वायरस बहुत घातक होता है और यही पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण फैलाने का काम कर रहा है नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जिनोमिक्स, कल्याणी बंगाल (NIBG) के एक शोध ने दावा किया है कि A2a वायरस अन्य वायरस की तुलना में खतरनाक है। वैज्ञानिक निधान विस्वास और प्रथा मजूमदार ने बताया कि A2a वायरस जो मनुष्यों के फेफड़े में बड़े पैमाने पर घुसपैठ कर नुकसान पहुंचाता है।वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले SARSCoV वायरस ने दस साल पहले 800 लोगों की जान ली थी। इसने भी मनुष्यों के फेफड़े में घुसपैठ की क्षमता विकसित कर ली थी। हालांकि SARSCoV वायरस की क्षमता A2a वायरस जितना नहीं थी। शोध में शामिल विस्वास और मजूमदार के रिसर्च से कोरोना के लिए वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को मदद मिल सकती है। शोध के मुताबिक कोविड-19 वायरस के 10 प्रकार अपने पुराने O टाइप के नजर आ रहे थे लेकिन मार्च के आखिरी सप्ताह से A2a ने पुराने वायरस की जगह लेनी शुरू कर तबाही मचाने लग गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eX3Rts

कोई टिप्पणी नहीं