Breaking News

नया खुलासा: कोरोना हॉटस्पॉट की हवा में भी कोविड-19


कोरोना यानी कि कोविड-19 वायरस शोध के मुताबिक अपना रूप बदलकर इंसानों पर अटैक कर रहा है। लेकिन सोचने वाली बात ये हैं कि आखिर कोविड-19 यानी कोरोना वायरस किस वजह से अपना रूप बदल रहा है और इतना घातक होता जा रहा है। कभी एल स्ट्रैन तो कभी A2a नाम से ये घातक रूप में सामने आता ही जा रहा है। इसी बीच एक शोध में खुलासा हुआ है कि कोरोना अब हवा के जरिए भी फैल सकता है। आपको जानकारी दे दें कि कोरोना अगर हवा से फैलने लगा तो आधी से ज्यादा दुनिया इसी की चपेट में आकर बर्बाद हो जाएगी। क्योंकि हवा के जरिए ये बहुत तेजी से फैलेगा और ज्यादा लोग इसकी चपेट में आएंगे। बता दें कि ये शोध चीन के वैज्ञानिकों ने दो अस्पतालों और वुहान के कुछ सार्वजनिक जगहों का अध्ययन करने के बाद दावा किया कि हॉटस्पॉट की हवा में भी वायरस के अनुवांशिक तत्व मिले हैं। वैज्ञानिकों ने अभी तक यह नहीं बताया कि इससे संक्रमण फैलता है या नहीं। वैज्ञानिकों ने 31 जगहों से 40 नमूने लिए थे। वुहान यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि सरकारों को हॉटस्पॉट के सैनिटाइजेशन, बेहतर वेंटिलेशन का विशेष ध्यान रखना चाहिए और भीड़भाड़ से बचना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि कोरोना हवा से फैला तो पूरा का पूरा देश सहित आधी दुनिया खत्म हो जाएगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2W6jypC

कोई टिप्पणी नहीं