Breaking News

चीन वायरस फैलाने का जिम्मेदार निकला तो अमेरीका कर देगा बर्बाद- ट्रंप


कोरोना को लेकर अमेरीका और चाइना के बीच वाक युद्ध छिड़ा हुआ है। कई बार आमेन सामने भी हुए हैं। अमेरीका का कहना है कि वो देश जैविक हथियार का उपयोग कर जग जीतना चाहता है। कोरोना जैसे खतरनाक वायरस का इजात कर सुपारपावर अमेरिका को कमजोर करना चाहता है। बता दें कि कोरोना के कारण से अमेरिका में 39000 से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं।जिससे बौखलाए अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना महामारी को लेकर चीन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। ट्रम्प ने कहा कि हमें पता चला कि चीन देश वायरस का जिम्मेदार है। अगर ऐसा है तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़े सकते हैं। ट्रम्प ने कहा कि वायरस को चीन में शुरू होने से पहले रोका जा सकता था। लेकिन यहां की सरकार ऐसा नहीं करना चाहती थी। अब इसकी के कारण पूरी दुनिया इसकी वजह से पीड़ित है। अब तक दुनिया में एक लाख 60 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। चीन का नाम नहीं लेते हुए‌ उन्होंने कहा कि जानबूझकर जिम्मेदार थे, निश्चित रूप से यह गलती थी और गलती एक गलती ही होती है। अमेरिका में अब तक 39 हजार से ज्यादा जान जा चुकी हैं और सात लाख 38 हजार लोग संक्रमित हैं। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका उन खबरों पर ध्यान दे रहा है, जिनमें कोरोना वायरस के चीनी शहर वुहान की प्रयोगशाला से पैदा होने का दावा किया गया है। हम इसकी पड़ताल कर रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yqzM4C

कोई टिप्पणी नहीं