Breaking News

कोरोना कर्मवीर डॉक्टर की मौत पर खतरे में दिल्ली सरकार... हलक में अटकी जान


कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौते हो रही है लेकिन की कुछ लोगों की हत्या की जा रही है तो कई खुद ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं। इसी तरह का एक मामला दिल्ली के नेब सराय इलाके में देखने को मिला है। जहां 52 वर्षीय एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है। डॉक्टर ने सुसाइड नोट भी लिखा, जिससे दिल्ली सरकार खतरे में आ सकती है। डॉक्टर ने नोट में बताया कि उसकी मौत का आम आदमी पार्टी के एक विधायक जिम्मेदार है। डॉक्टर ने आप विधायक पर धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से दो-पेज का एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने आत्महत्या की वजह है। उन्होंने आत्महत्या का आरोप इलाके के विधायक प्रकाश जरवाल और उसके सहयोगी कपिल पर लगाया है। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि आप नेता और उनके सहयोगी उनसे पैसे निकलवाने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया तो वे लोग उन्हें धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा आखिर परेशान होकर डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। मृतक के बेटे हेमंत की शिकायत पर पुलिस ने आप विधायक और उसके सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर के पास से पुलिस ने एक डायरी भी बरामद की है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XLAQut

कोई टिप्पणी नहीं