लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी नहीं होगीं रेल और हवाई सेवा

कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू कर दिया है। इसी के चलते 3 मई को लॉकडाउन खुलने वाले लेकिन हालात सामान्य नहीं होंगे। जानकारी मिली है कि रेल और हवाई यात्रा सेवाओं को 3 मई के बाद भी चालू नहीं करने का विचार किया जा रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि रेल और हवाई सेवाएं 3 मई के बाद भी शुरू नहीं होने की संभावना हैं।बताया गया हैं कि इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय की राय पर ही अंतिम निर्णय होगा। सूत्रों ने कहा कि फिलहाल सरकार यात्री गाड़ियां शुरू करने के पक्ष में नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि रेल गाड़ियों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन संभव नहीं हैं। इसी तरह से सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया तथा अन्य निजी एयरलाइंस को 3 मई के बाद बुकिंग न करने का आदेश दिया है।सूत्र अधिकारी से जानकारी मिली है कि फिलहाल तक देश में घरेलू उड़ानें और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना नहीं है। वहीं, एयर इंडिया और इंडिगो ने चार मई से उड़ाने शुरू करने की मंशा जाहिर की है। इस बीच, नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एयरलाइनों से साफ तौर पर कहा है कि टिकटों की बुकिंग तभी शुरू करें जब सरकार यात्री विमानों की उड़ानों को हरी झंडी दे दे।Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eCfOVo
कोई टिप्पणी नहीं