Breaking News

यूरोप में मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार, अभी इतने लोग मौत की कगार पर


कोरोना वायरस से दुनिया में लोगों की मौतों का जैसे जमघट ही लग गया हो। इससे मरने वालों का आंकड़ा अब तक 1.50 लाख के पार पहुंच गया है। अकेले यूरोप की बात करें तो यहां मरने वालों की संख्या 1 लाख पार कर गई। यानी संक्रमण से अब तक जितनी मौतें हुई हैं, उसमें से दो-तिहाई मौतें यूरोप में ही हुईं हैं। बता दें कि दुनिया में अब तक कोरोना से 1,57,539 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसमें से यूरोप में 1,00,510 की जान गई है। वायरस का संक्रमण बहुत ही तेजी से फैल रहा है। दुनिया भर में 22 लाख 40 हज़ार से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, और इसमें इजाफा होता ही जा रहा है। इटली में अब तक इस वायरस के संक्रमण से 22,745 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं स्पेन में मरने वालों की संख्या 20 हज़ार के पार पहुंची चुकी है। इसी तरह से अमेरीका की बात करते हैं तो यहां 39000 लोगों की जान जा चुकी है। भारत में भी 1000 ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VimD6L

कोई टिप्पणी नहीं