सावधान: आइसोलेशन में रहने के बाद भी हो सकता है कोरोना

कोरोना वायरस अब जिद्दी बनता जा रहा है। लोगों का कोरोना से सुरक्षा देने के लिए आसोलेशन में रखा जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों में कोरोना लौट कर वापस रहा है। हाल ही कि बात करें तो केरल में दुबई से लौटा एक शख्स 29 दिन तक आइसोलेशन में रहने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस मामले से विशेषज्ञ भी हैरान हैं। दुबई से लौटे हो लोग आते ही क्वारंटीन में चले गए थे। उनके पिता को उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब जांच की गई तो बाद में वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उनके पूरे परिवार को मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद उनके बुजुर्ग पिता की पत्नी, पोतों और एक बेटे को कोरोना पॉजिटिव पाया गया इसी के साथ अब 29 दिन तक आइसोलेशन में रहने के बाद भी दूसरे बेटे को कोरोना हो गया। कोरोना पर स्टडी की जरूरत मेडिकल अधिकारी ने बताया कि अब कोरोना वायरस के फैलने पर ज्यादा स्टडी करने की जरूरत है। अब जो भी लोग पहले टेस्ट में निगेटिव पाए गए थे उनका दोबारा से टेस्ट किया जाएगा और पता लगाया जाएगा की इन में कोरोना लौटा तो नहीं हैं। इसके अलावा अगर किसी के टेस्ट में किसी तरह से संदेह मिलते हैं, तो सैंपल की जांच किसी हायर सेंटर में कराई जा सकती है। थ्योरी ऑफ द टेस्ट देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना टेस्ट को लेकर अलग-अलग थ्योरीज सामने आ रही हैं। हाल ही में अहमदाबाद में न्यूयॉर्क से वापस लौटने के भर्ती हुई एक युवती के 32 दिनों तक आइसोलेशन वॉर्ड में रहने के बाद भी वह कोरोना पॉजिटीव निकली। चिकित्सकों ने बताया था कि आइसोलेशन वॉर्ड में रखने के बाद 9 बार टेस्ट किए गए थे, इनमें वह 6 बार पॉजिटिव और दो बार निगेटिव मिली थी।Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3czcp7T
कोई टिप्पणी नहीं