कोरोना जंगः पाकिस्तान में डॉक्टर्स को किया जा रहा गिरफ्तार

पाकिस्तान में कोरोना वायरस ने अपनी जड़े जमा ली है। इटली से स्पेन, स्पेन से अमेरीका, और अब पाकिस्तान हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। यहां संक्रमित लोगों की आधिकारिक संख्या 3700 से अधिक हो गई है। इसी के साथ 53 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसी बीच पाकिस्तान ने 50 से अधिक डॉक्टरों को गिन्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, पाकिस्तान के डॉक्टरों और पुलिस ने बताया है कि देश के दक्षिणी पश्चिमी शहर क्वेटा में सेफ्टी इक्विपमेंट की मांग को लेकर डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के दौरान मेडिकल स्टाफ को एहतियात बरतना होता है ताकि उन्हें संक्रमण ना हो जाए, जिसके लिए स्टाफ को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) की जरूरत पड़ती है। पाकिस्तान में ये डॉक्टर कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए सेफ्टी इक्विपमेंट की मांग कर रहे थे दुनिया के कई देश इस वक्त पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट की कमी से जूझ रहे हैं। लोकिन कई देशों में डॉक्टर किसी तरह जुगाड़ से खुद का बचाव कर रहे हैं।लेकिन ऐसे वक्त में पाकिस्तान में पीपीई की मांग करने वाले डॉक्टरों को गिरफ्तार करना हैरान करने वाला है। इसी के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ की कमी भी पड़ रही है। कई देशों ने रिटार्यड हो चुके स्टाफ से अपील की है कि वे कोरोना महामारी से लड़ने के लिए दोबारा हॉस्पिटल जॉइन करें और देश की मुश्किल घड़ी में साथ दें। वहीं डॉक्टरों से जबरदस्ती करे खिलाफ पाकिस्तान के क्वेटा में मुख्य हॉस्पिटल के पास 100 से अधिक डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ रैली कर रहे हैं। खबर मिली है कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल रज्जाक चीमा ने कहा कि हमने कानून तोड़ने के लिए 53 डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। अब सभी ये जानना चाहते हैं कि क्या पाक का ऐसे रवैये का होना लाजमी है? इस तरह देश को नाजुक हालातों में छोड़कर देश को बचाने वालों पर अत्याचार करना सही नहीं है। पाक को समझना चाहिए और ओर देशों की तरह देश की सेवा में हर कदम उठाने चाहिए। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bVz51K
कोई टिप्पणी नहीं