क्या 14 अप्रैल के बाद फंसे लोगों को जाने की मिलेगी इजाजत?

अभी सभी के मन में ये सवाल है कि 14 अप्रैल के बाद वाकई लॉकडाउन खुल जाएगा या कुछ दिनों के लिए बढ़ जाएगा। वैसे अगर देखा जाए तो कोरोना के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस हिसाब से लॉकडाउन की तारीख बढ़ा दी जा सकती है। जानकारी दे दें कि कुछ इलाकों में लॉकडाउन खत्म कर दिया जाए, लेकिन सरकार ने कोरोना की मार से बचाव के लिए इसका वैकल्पिक रास्ता भी तैयार किया है। सरकार इस बात की योजना बना रही है कि लॉकडाउन हटाए जाने की स्थिति में भी धारा 144 को लागू रखा जाए ताकि भीड़ के जमा होने पर लगाम लग सके। यात्रा लॉकडाउन खुलने के बाद रेल और हवाई यात्रा को लेकर भी सरकार ने मंथन किया है। सूत्रों के मुताबिक, रेल और हवाई सेवा पर रोक 14 अप्रैल के बाद भी जारी रह सकती है, 30 अप्रैल तक ये दोनों सेवाएं बंद रखी जा सकती हैं। इसके अलावा प्राइवेट गाड़ियों पर भी रोक जारी रखने की योजना है। जैसे कि हम जानते है कि अचानक लॉकडाउन होने के चलते बहुत ऐसे लोग हैं जो जहां थे वहीं फंसे हुए हैं। इनमें कई लोग अपने परिवारों से भी दूर हो गए हैं। उनके लिए सरकार की योजना स्पेशल पास देने की है। सरकार का प्लान है कि ऐसे लोगों के मेडिकल चेकअप कराने के बाद उन्हें स्पेशल पास देकर अपने-अपने घर जाने की इजाजत दी सकती है। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह के आखिर तक जिला प्रशासन सभी राज्य अपनी-अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेंगे, जिसके आधार पर मोदी सरकार रोडमैप तैयार करेगी और फंसे लोगों को उनके घर भेजेंगे। 14 अप्रैल को भले ही 21 दिन के लॉकडाउन की समयसीमा पूरी हो रही हो लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि उसके बाद भी पूरे देश को लॉकडाउन से राहत मिल जाएगी। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V5ycgc
कोई टिप्पणी नहीं