Breaking News

अमेरिका में हाहाकार, 10,000 से अधिक लोगों की मौत, 3 लाख 47 हजार कोरोना पॉजिटिव


कोरोना के संक्रमण से अमेरिका के हालात काफी खराब होते जा रहे हैं। अभी तक यहां 10,000 से अधिक लोग मौत का शिकार बन चुके हैं। और कम से कम 3 लाख लोग इस वायरस से ग्रसित हैं। बाल्टीमोर स्थित जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय संस्थान का कहना है कि अमेरिका में अब तक कोविड-19 के संक्रमण के कम से कम 3,47,003 मामले हैं जबकि इससे 10,335 लोगों की जान जा चुकी है। जो कि बहुत ही भयावह है। कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया भर में अब तक 70,009 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। एएफपी ने विभिन्न सरकारी स्रोतों से यह आंकड़ा संकलित किया है। अभी तक दुनिया के 191 देशों में 12,77,580 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से कम से कम 2,43,300 लोगों के संक्रमण मुक्त होने की सूचना भी शामिल है। एएफपी के कार्यालयों ने विभिन्न राष्ट्रीय प्राधिकारों की एजेंसी का मानना है कि कोविड-19 के मरीजों की वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है क्योंकि कई देश सिर्फ गंभीर मामलों में ही संक्रमण की जांच कर रहे हैं।इटली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 15,877 हो गई है। देश में 1,28,948 लोग संक्रमित हैं, जबकि 21,815 लोगों के संक्रमण मुक्त होने की सूचना मिली है। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा 13,055 मौतें स्पेन में हुई हैं, जहां 1,35,032 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी तरह से भारत में 110 लोगों की मौत हो चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34lb8OW

कोई टिप्पणी नहीं