Breaking News

कोरोना को लेकर राजनीति कर रहा था मुस्लिम विधायक, फिर हुआ ऐसा हाल


कोविड-19 केन्द्रों की हालत और रोधी केन्द्रों से बदतर बताने के आरोप में विधायक गिरफ्तार किया गया है। यह घटना असम की है जहां एक विपक्षी विधायक को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए अस्पतालों की हालत, रोधी केन्द्रों से बदतर बताने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस प्रमुख ज्योति महंत ने बताया कि अखिल भारतीय संयुक्त गणतांत्रिक मोर्चा (एआईडीयूएफ) के ढिंग निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अमीनुल इस्लाम को प्राथमिक जांच के बाद आज सुबह गिरफ्तार किया गया। विधायक की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें वह एक अन्य व्यक्ति के साथ बातचीत में पृथक केन्द्रों और अस्पतालों की कथित तौर पर ‘‘उपेक्षा’’ कर रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि वहां रहने की सुविधा रोधी केन्द्र से बदतर है। राष्ट्रीय नागरिक पंजी में नाम ना आने के बाद असम में सैकड़ों प्रवासी रोधी केन्द्रों में रह रहे हैं। महंत ने कहा, ‘‘ हमने भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।’’ उन्होंने बताया कि असम विधानसभा अध्यक्ष को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yFZDpq

कोई टिप्पणी नहीं