Breaking News

ये कौन है जिसे लोग कह रहे हैं हाफ कोरोना, दिलचस्प


कोरोना वायरस ने दुनिया के एक बड़े हिस्से को अपना शिकार बनाया है। इससे कई देशों की आर्थिक व्यवस्था चरमारा गई है। इसी के साथ चीन के खिलाफ कई देशों में नाराजगी देखी जा रही है। भारत में भी लोग चीन से खफा हैं और चीनी लोगों के खिलाफ टिप्पणी करते दिखाई देते हैं। कोरोना महामारी के बीच ज्वाला गुट्टा मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी का भी दर्द छलक आया है। आपको बता दें कि ज्वाला की मां चीन की हैं। जिसके कारण से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही हैं।ज्वाला ने कहा कि अब मुझे और नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को बुलाने के लिए एक नया नाम मिल गया है। ज्वाला गुट्टा ने इंडियन एक्सप्रेस में कॉलम लिखा, जिसमें उन्होंने अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने कहा कि चाइना माल, हाफ चाइनीज और चिंकी नाम से तो लोग लोग मुझे बुलाते ही थे, अब इसमें एक नई चीज जुड़ गई है हाफ कोरोना । आगे बात बढ़ते हुए कहा कि मैं ये भी जानती हूं कि वे वही लोग हैं, जो मुझे ट्रोल करते हैं... लेकिन जब वे मुझसे मिलते हैं तो सेल्फी मांगते हैं। ज्वाला गुट्टा लिखती हैं कि कल्पना कीजिए, विदेशों में अगर भारतीय जा रहा हो और उसे लोग मेलेरिया या टीबी कैरियर- टीबी फैलाने वाला कह दें तो..?जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में ज्वाला के एक प्रशंसक ने सोशल साइट पर बुरा बर्ताव किया था। इसी कड़ी के तहत एक रियलिटी शो के दौरान ज्वाला कहा था कि कोई चाइना माल कहते हैं, तो कई देशद्रोही तक डालते हैं, क्योंकि मेरी मॉम चाइनीज हैं, इसलिए..? क्यों मैं गेम हार गई इसीलिए..? मैं और मेरा परिवार पूरी तरह से भारतीय है। इस तरह के कमेंट से किसी का फायदा नहीं होने वाला, नफरत फैलाना बंद करें और देश का सहयोग करें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V6hygE

कोई टिप्पणी नहीं