बड़ा ऐलान! अब 30 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ट्रेने, जानिए पूरी डिटेल

कोरोना वायरस के चलते ट्रेनों की बुकिंग बंद होने के साथ ही ट्रेनें भी 30 अप्रैल तक नहीं चलाई जाएंगी। इसके साथ ही प्राइवेट ट्रेनों में बुकिंग एक बार फिर से बंद कर दी गई है। अब, इन ट्रेनों में एक मई 2020 से बुकिंग खोली गई है। देश में प्राइवेट ट्रेन के परिचालन की शुरुआत करने वाली कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कारपोरेशन(IRCTC) के के मुताबिक आगामी 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच प्राइवेट ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इसलिए इन ट्रेनों में बुकिंग फिर से बंद कर दी गई है। इस बारे में रेलवे को सूचना भेज दी गई है ताकि उन्हें भी आसानी रहे।Tweets by dailynews360 बताया गया है कि लॉकडाउन के बाद की अवधि के लिए जब ट्रेन में बुकिंग खोली गई थी तो रेलवे के लोकप्रिय ट्रेनों में तो बुकिेंग खूब मिली। लेकिन प्राइवेट ट्रेन में बुकिंग बेहद कम मिली। देखा गया कि एक दिन में डेढ़ सौ या दो सौ यात्रियों की बुकिंग मिल रही है। इतने यात्रियों को लेकर तो पूरी ट्रेन चलाना मुश्किल है। इसलिए इन ट्रेनों को अप्रैल महीने तक के लिए रद्द कर दिया गया है। आगामी एक मई से बुकिंग खुली है और जो यात्री चाहें, इसमें बुकिंग बंद करा सकते हैं। बुकिंग कराने वालों को मिलेगा रिफंड अधिकारियों के मुताबिक जिन अधिकारियों ने 15 से 30 अप्रैल 2020 के बीच यात्रा के लिए तेजस एक्सप्रेस में बुकिंग कराई थी, उन्हें रिफंड दे दिया जाएगा। 13523 ट्रेनें 21 दिनों के लिए निलंबित प्रधानमंत्री द्वारा बीते 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद रेलवे ने 21 दिनों के लिए 13,523 ट्रेनों की सेवाएं निलंबित कर दी थीं। इसी वजह से प्राइवेट ट्रेनों का संचालन भी बंद हुआ है। इस समय आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस के नाम से देश के दो अति व्यस्त रूटों पर प्राइवेट ट्रेनों का परिचालन करती है। इनमें दिल्ली से लखनउ और अहमदाबाद से मुंबई का रूट शामिल है। सरकारी एविएशन कंपनी एयर इंडिया ने बीते शुक्रवार को ही कहा था कि उन्होंने 30 अप्रैल 2020 तक तमाम घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर बुकिंग बंद कर दिया है। Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2URWxr7
कोई टिप्पणी नहीं