लॉकडाउन खुशखबरी: 15 अप्रैल से मिलेगी आजादी, लेकिन माननी होगी ये शर्तें, वरना...

लॉकडाउन के बाद से लोग बाहर की दुनिया से दिदार नहीं कर पा रहे हैं। घर में बैठे बैठे लोग बोर हो रहे हैं। सभी को इंतजार है 14 अप्रैल का इसके बाद लॉकडाउन खुलने की आंशका हैं लेकिन कोरोना के कहर को देखते हुए माना जा रहा है कि लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। 21 दिन के लॉकडाउन खत्म होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है केंद्र और राज्य सरकारें भी आगे की प्लानिंग में जुटी हुई हैं। सूत्रों की मानें तो 14 तारीख को लॉकडाउन खुलता है तो कुछ शर्तों के साथ ही खुलेगा। यात्रियों की लिमिट तय- COVID-19 को लेकर मंत्री समूह की बैठक हुई थी। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले इस समूह ने ऑड-ईवन लागू करने, यातायात के सार्वजनिक साधनों में लोगों की संख्या तय करने जैसे सुझाव दिए हैं। इस बैठक में मंत्री समूह ने यह भी सिफारिश की है कि मॉल और स्कूरल 15 मई तक बंद रखे जाएं और धर्मस्थधलों पर रोक जारी रहे। इसका मतलब यह है कि अगर कुछ इलाकों के लोगों को बाहर निकलने की इजाजत दी जाती है, तो उन पर कई तरह की शर्तें लागू रहेंगी। मंत्री समूह ने कहा कि वाहनों को ऑड-ईवन की तर्ज पर इजाजत दी जा सकती है। जानकारी दे दें कि यह फॉर्म्युला दिल्ली में पलूशन बढ़ने के बाद लागू किया गया था। और कार में सवार लोगों के लिए लिमिट भी तय की जा सकती है। खास जानकारी ये है कि 14 अप्रैल के बाद एक राज्य से दूसरे राज्य आप बिना किसी रोक-टोक के जा सकें इसकी संभावना बेहद कम है। एक सरकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि स्टेट बॉर्डर खोलने का फिलहाल सवाल ही पैदा नहीं होता है। इसी के साथ ट्रेन, मेट्रो और फ्लाइट का सफर फिर शुरू होने का रास्ता भी दूर ही दिखाई देता है। वैसे तो सरकार केमिस्ट, किराना स्टोर के साथ-साथ कुछ और जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की छूट दे सकती है। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UTuCHb
कोई टिप्पणी नहीं