5000mAh बैटरी के साथ OPPO A92 जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
नई दिल्ली। OPPO A92 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को पिछले हफ्ते लॉन्च हुए A92s का टोन्ड वेरिएंट कहा जा रहा है। इसके फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले और बैक में क्वाड रियर कैमर सेट-अप दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को Twilight Black, Shining White और Aurora Purple कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 6.5 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। लीक खबरों के मुताबिक, कंपनी OPPO A92 में MediaTek Dimensity 800 या Snapdragon 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है और Android 10 पर आधारित ColorOS 7.1 पर रन कर सकता है।
स्मार्टफोन में पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 2MP का मैक्रो लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ और 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को मिड या बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35cePa2
कोई टिप्पणी नहीं