देशों की दोस्ती में खलल डाल रहा कोरोना विलेन

कोरोना वायरस के संकट ने पूरी दुनिया को परेशान कर के रख दिया है। इसके कारण से सभी देशों की आर्थिकव्यवास्था चरमारा गई है। जैसे की हम जानते है कि खतरनाक कोरोना चीन के वुहान से शुरू हुआ है। इसी बीच भारत और चीन एक-दूसरे की मदद के लिए हाथ बड़ा रहे है। जानकारी दे दें कि वायरस के शुरुआती मामले चीन से आने के बाद भारत ने अपने ग्लोबमास्टर विमान से मेडिकल सप्लाई भेजा था और अब पेइचिंग ठीक उसी तरह से नई दिल्ली की मदद कर रहा है। इस पहल के लिए आगे आए हैं चीन के उद्योगपति जैक मा जो अपने अलीबाबा फाउंडेशन के जरिये भारत को कोरोना से मुक्त करने के लिए मेडिकल सप्लाई भेज रहे हैं। बता दें कि अब तक वह मेडिकल सप्लाई का तीसरा जत्था दिल्ली भेज चुके हैं। यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि भारत और चीन इस साल अपनी कूटनीतिक मित्रता की 70वीं वर्षगांठ भी मना रहा है। दुसरी और खास वजह की भारत में चीनी विदेश मंत्री सुन विडॉन्ग ने कोविड19 से लड़ाई में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए ट्वीट किया, जैक मा और अलीबाबा फाउंडेशन की तरफ से टेस्ट किट के डोनेशन का तीसरा जत्था दिल्ली पहुंच गया है।यह आईआरसीएस को उपलब्ध कराया गया है। माना जा रहा है कि भारत और चीन के लोगों के बीच की एकजुटता से हम कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपट सकते हैं। हालांकि, जब भारत ने वेंटिलेटर की जरूरत को लेकर चीन से संपर्क किया तो उसने साफ मना कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सभी बातों को कवर करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस समय पूरी दुनिया में वेंटिलेटरों की भारी मांग है। चीन इस दौर में दबाव का सामना कर रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2W1exOQ
कोई टिप्पणी नहीं