Breaking News

तो भारत में 20 मई तक खत्म हो जाएगा कोरोनाः सिंगापुर यूनिवर्सिटी


पूरी दुनिया में कोराना वायरस के मरीज़ों की संख्या लगातार बढती जा रही है। इसी के साथ अमेरीका में इसका हाल जानते हैं तो सबसे ज्यादा मौतें कोरोना के कारण वहीं हुई हैं। अभी तक भी वहां किसी तरह कोई कोरोना पर नियंत्रण नहीं किया गया है। वैसे लॉकडाउन जारी है। इसी तरह से बात करते हैं कि भारत की तो यहां भी कोरोना के मरीजों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हर रोज नए मरीज सामने आते हैं। अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि इसका आखिरकार कब संक्रमण खत्म होगा। इसको लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं लेकिन पुख्ता एक भी नहीं हैं। इसी तरह से एक दावा सिंगापुर की एक यूनिवर्सिटी (Singapore University) ने किया है। जो कि भारत के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन इस पर यकीन करना सही नहीं भी सकता। बता दें कि डेटा सासंस के जरिये दावा किया गया है कि भारत में 20 मई के आस-पास कोरोना वायरस खत्म हो सकता है।रिसर्चसिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन (SUTD) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार का विश्लेषण किया जिसमें ये डेटा मरीज के ठीक और संक्रमित होने पर आधारित हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये विश्लेषण susceptible-infected-recovered (SIR) पर आधारित है और SUTD यूनिवर्सिटी ने लगभग उन सभी देशों पर डेटा के जरिए रिसर्च किया है जहां कोरोना का ज्यादा संक्रमण है और इसी डेटा आधारित ग्राफ के हिसाब से इटली और स्पेन में ये लगभग सही साबित हो रहे हैं। मतलब कि इन दोनों देशों में ये मई के पहले हफ्ते में खत्म हो सकता है। तो माना जा रहा है कि भारत में 20 मई तक कोरोना का खात्मा हो सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S8aO0L

कोई टिप्पणी नहीं