गुजरात में एल-स्ट्रेन कोरोना अटैक, बिछी लाशें

भारत में कोरोना का कहर जारी है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव गुजरात में देखने को मिल रहा है। यहां अचानक से ही कोविड-19 के कारण ज्यादा मौतें होने लगी है। और इसकी वजह वायरस के एल-टाइप स्ट्रेन की बहुलता बताई जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के कई रूप यानी स्ट्रेन हैं जिनमें से उसके एल-स्ट्रेन वाले रूप को काफी घातक माना जाता है। Follow @dailynews360 विशेषज्ञों ने बताया कि एल रूप वाला वायरस ही चीन के वुहान में भी बहुलता पाई गई थी। एल-स्ट्रेन वाला वायरस एस-स्ट्रेन वाले वायरस की अपेक्षा ज्यादा खतरनाक होता है। गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर के एक वैज्ञानिक ने भी गुजरात में एल-स्ट्रेन वाले वायरस की पुष्टि की और इसी के साथ जानकारी भी दी कि एल टाइप स्ट्रेन नाम का ये स्ट्रेन गुजरात में मौत की दर ज्यादा होने के पीछे ये एक बड़ी वजह हो सकता है। इसी तरह से केरल में इसका S टाइप स्ट्रेन मिल रहा है, जो अपेक्षाकृत कमजोर है खास बात ये है कि वहां मौत की दर भी कम है। वहीं कई जानकारों का मानना है कि एल स्ट्रेन वायरस के दूसरे प्रकार एस टाइप स्ट्रेन से काफी खतरनाक है। दुनिया में जहां भी मौतों की दर ज्यादा है, वहां वायरस का एल स्ट्रेन मिला है। एल-स्ट्रेन वाले वायरस के ज्यादा खतरनाक होने के कारण ही वुहान में तबाही मचाई थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VFe4D0
कोई टिप्पणी नहीं