Breaking News

Poco X2 कल दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल में होगा उपलब्ध, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली: Poco X2 स्मार्टफोन को अगर अभी तक नहीं खरीद पाए हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि कल इस फोन के फ्लैश सेल का आयोजन दोपहर 12 बजे किया जाएगा है। ग्राहक इस हैंडसेट को फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने 6GB रैम व 64GB स्टोरेज, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इन तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 15,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है।

1,000 रुपये का मिलेगा डिस्काउंट

अगर ऑफर्स की बात करे तो आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से भुगतान करने या फिर EMI के तहत स्मार्टफोन खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यानी पहली सेल में ये तीनों वेरिएंट 14,999 रुपये, 15,999 रुपये और 17,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन को एटलान्टिस ब्लू, फॉनिक्स रेड और मैट्रिक्स पर्पल कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।

10,000 mAh Mi Wireless Power Bank भारत में लॉन्च, कीमत महज 2,499 रुपये

Poco X2 Specifications

रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच 120Hz रिएलिटी फ्लो डिस्प्ले दिया गया, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी। POCO X2 में Qualcomm’s new Snapdragon 730G SoC का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन MIUI 11 आउट ऑफ द बॉक्स आता है जो Android 10 पर बेस्ड है।

Poco X2 Camera

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट और चौथा 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल कैमरा सेटअप है, जो 20- मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए USB टाइस सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xAgZDs

कोई टिप्पणी नहीं