कमलनाथ सरकार को कोरोना भी नहीं बचा सकता, फ्लोर टेस्ट टलने पर भड़की भाजपा

मध्य प्रदेश के फ्लोर पर सत्ता का टेस्ट 26 मार्च तक स्थिगत कर दिया है, जिससे भाजपा ने हंगामा खड़ा कर रहा है। फ्लोर टेस्ट टलने के कारण भाजपा ने सुप्रिम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के 106 विधायक नाराजगी जताने राजभवन पहुंचे और राज्यपाल लालजी टंडन के सामने 106 विधायकों की परेड की। शिवराज ने राज्यपाल को पत्र भी सौंपा। राज्यपाल ने पूछा कि यहां सभी लोग स्वेच्छा से आए हैं? विधायकों ने कहा- हां। राज्यपाल ने कहा कि, आपके अधिकारों के हनन नहीं होगा। लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी मेरी है। कांग्रेस पर तीखे बाण चलाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ रणछोड़दास हैं, जिनकी सरकार को कोरोना वायरस भी नहीं बचा सकता। मध्य प्रदेश के हालात पर दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजरे गढ़ाए हुए हैं। इसी के संदर्भ में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है। जानकारी के लिए बता दें कि राज्यपाल लालजी टंडन 36 पन्नों के अभिभाषण के साथ विधानसभा तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने एक मिनट ही भाषण को खत्म कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ और स्पीकर एनपी प्रजापति की ओर इशारा किया और इसके महज 5 मिनट बाद स्पीकर ने अपने ‘अधिकारों का निर्वहन’ करते हुए काेरोना वायरस के खतरों का हवाला देकर 26 मार्च तक कार्यवाही स्थगित कर दी। चौंकाने वाली बात वो है कि 26 मार्च यानी ठीक वही तारीख, जिस दिन राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। भाजपा पहुँची अदालत फ्लोर टेस्ट में देरी के विरोध में भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुनवाई के दौरान भाजपा सुप्रीम कोर्ट से स्पीकर को जल्द फ्लोर टेस्ट कराने के निर्देश की मांग करेगी। अगर कोर्ट में तुरंत सुनवाई हुई तो 26 मार्च से पहले भी फ्लोर टेस्ट हो सकता है। अब देखना ये है कि राज्यसभा चुनाव में 10 दिन बाकी हैं। इससे पहले अगर सियासी घटनाक्रम बदलता है तो कमलनाथ और भाजपा दोनों ही पार्टियां अपने-अपने तर्क देकर राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट कराने का अनुरोध कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कमलनाथ राज्यपाल को पत्र लिखकर कह चुके हैं, ‘हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं, लेकिन 22 विधायकों को बंधक बनाकर यह संभव नहीं है। आप गृह मंत्री अमित शाह से कहें कि बेंगलुरु में बंधक विधायकों को छुड़ाएं।’
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aXFIzX
कोई टिप्पणी नहीं