विराट कोहली की IPL टीम पर कोरोना वायरस का प्रकोप

दुनिया भर के खेल के मैदानों पर इन दिनों कोरोना वायरस ने कब्जा कर रखा है। इसके प्रकोप से फुटबॉल, बास्केटबॉल के खिलाड़ियों के बाद अब क्रिकेटर भी इसकी चपेट में आते दिख रहे हैं। कई जगहों पर आईपीएल को रद्द कर दिया गया है। हाल ही में जानकारी मिली है कि विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बड़े खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन (Kane Richardson) का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया है लेकिन रिपोर्ट सामने नहीं आई है। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने टीम के बाकी खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए रिचर्डसन (Kane Richardson) को टीम से बाहर कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं।खबरों के मुताबिक केन रिचर्डसन (Kane Richardson) को साउथ अफ्रीका दौरे से वापस आने के बाद गले में दर्द और खराश हो रही थी जिसके चलते उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया है। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही रिचर्डसन को तुरंत ही न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले के लिए टीम से बाहर कर दिया गया। रिचर्डसन फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ ने कहा, हमारा मेडिकल स्टाफ फिलहाल उनका इलाज कर रहा है और रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई सरकार के नियमों के अनुसार उन्हें टीम से और बाकी सभी लोगों से अलग कर दिया गया है।एक बार रिचर्डसन के टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएं उसके बाद अगर सब सही रहता है तो वह फिर से टीम से जुड़ सकते हैं।इससे पहले यह फैसला किया गया था कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के सभी मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसी के साथ जिन्होंने मैच के टिकट खरीदें थे उन सभी को पैसे वापस किए जाएंगे। आपको बता दें कि अगर रिचर्डसन के टेस्ट पॉजीटिव पाए जाते हैं तो भारत के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो सकती क्योंकि साउथ अफ्रीका की टीम फिलहाल भारत के दौरे पर आई हुई हैं तो उनके लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qa3zEA
कोई टिप्पणी नहीं