Breaking News

कोरोना ने पूरी दुनिया में बजवाया भारत का डंका! अमेरिका से लेकर अंग्रेज तक कह रहे नमस्ते


कोरोना वायरस ने भारतीय संस्कृति का डंका पूरी दुनिया में बजवा दिया है जिसके चलते बड़े बड़े नेता और हस्तियां नमस्ते कहकर एक दूसरे का अभिवादन कर रहे हैं। अंग्रेज लोग भी अब अपने पारंपारिक स्वागत के तरीकों को छोड़ कर नमस्ते और कोहनी मिलाने जैसे दूसरे तरीके अपना रहे हैं। इसका असर आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्राध्यक्षों पर देखा जा रहा है। वॉशिंगटन में गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने नमस्ते कर अभिवादन किया। वहीं, इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस में प्रिंस चार्ल्स भी नमस्ते करते हुए दिखाई दिए।ट्रम्प और आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो की व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें जब मीडिया ने पूछा कि क्या वे हाथ मिलाएंगे, तब वराडकर ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। ट्रम्प ने भी ऐसा ही किया। ट्रम्प ने बताया कि मैं हाल में भारत से लौटा हूं और वहां मैंने किसी से हाथ नहीं मिलाया था। यह आसान था, क्योंकि वहां ऐसी ही परंपरा है। ट्रम्प ने अभिवादन के जापानी तरीके को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान में अभिवादन के लिए सिर झुकाते हैं। उन्होंने बताया कि नमस्ते कहने से उन्हें अजीब सा अनुभव होता है। इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अभिवादन के लिए भारतीय परंपरा के नमस्ते को अपनाने की बात कही थी।चीन के वुहान शहर से फैले कोरोनावायरस की चपेट में अब दुनिया के 111 से अधिक देश आ चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 4973 हो गई है। एक लाख 30 हजार 679 लोग अभी संक्रमित हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U3kTMU

कोई टिप्पणी नहीं