चौंकाने वाला मामलाः एक ही कंपनी के 707 कर्मचारी कोरोना वायरस के खतरे में

नोएडा में प्राइवेट फर्म में काम करने वाला व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है जिसके खौफ से कंपनी ने 707 कर्मचारियों का टेस्ट कराया। इस बात की पुष्टि नोएडा के सीएमओ ने की है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या 76 हो गई है। नोएडा की एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हैं। व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है और ये फ्रांस और चीन से वापस आया था। पॉजिटिव केस सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर इस कंपनी के 707 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव केस 12 हो गए हैं, इनमें 11 भारतीय और 1 विदेशी नागरिक हैं। इससे पहले नोएडा के एक स्कूल में कोरोना वायरस के कुछ केस की खबरें सामने आई थीं जो कि सभी केस नेगेटिव पाए गए। जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा के ही साथ दिल्ली में भी कोरोना वायरस के 6 केस सामने आए हैं। इसी के चलते दिल्ली सरकार ने स्कूल, कॉलेज और सिनेमा हॉल को 31 मार्च तक बंद करने का ऐलान किया है।योगी ने बुलाई आपात बैठककोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को लेकर आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और कोरोना वायरस से बचाव की तैयारियों पर फोकस रखेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद करने को लेकर भी फैसला हो सकता है साथ दिल्ली की तरह कई सार्वजनीक स्थान भी बंद हो सकते हैं। बता दें कि अब तक देश में कोरोना वायरस की वजह से एक मौत हो गई है, जो कि कर्नाटक में हुई है। दिल्ली और हरियाणा ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है और इसकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की सरकार पूरी कोशिश कर रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39P3yOb
कोई टिप्पणी नहीं