#Coronavirus से दूर रहने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, NCDC ने दिए हैं ये निर्देष

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। 137 देशों में अब तक 5,764 लोगों की मौत कोरोनावायर के चलते हो चुकी है। बात करें भारत की तो भारत में कोरोना वायरस के अब तक 105 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 11 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 2 की मौत हो गई है। भारत में वायरस के तेजी से फैलते खतरे को देखते हुए एनसीडीसी ने एक गाइडलाइन जारी की है। तो आइए जानते हैं एनसीडीसी निर्देशानुसार कोरोना वायरस से बचने के लिए आपको किन 10 बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।सीडीसी ने लोगों को सलाह दी है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी चीज को हाथ लगाने के बाद करीब 20 सेकंड तक हाथों को अच्छे से धोएं।कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। जुकाम या खांसी से पीड़ित व्यक्ति से कम से कम 2 मीटर की दूरी जरूर रखें।अपने हाथों से आंख, मुंह या नाक पर बार-बार हाथ न लगाएं। साबुन या सैनिटाइजर से हाथों को अच्छी तरह साफ करते रहें।ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह पर ना जाएं। बहुत जरूरत होने पर ही बच्चों को घर से बाहर निकलने दें। मुंह ढंके बिना न छीकें। खांसी या छींक आने के दौरान अपने मुंह को टिशू पेपर से कवर करें और उसे तुरंत किसी बंद डस्टबिन में फेंक दें।अगर आपको बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या है और आप पिछले 14 दिनों में इस वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति से मिले हों तो इसे नजरअंदाज ना करें। अपने डॉक्टर को तुरंत पूरी जानकारी दें।फोन या दूसरी जरूरी चीजें जिनका आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनमें भी सफाई का विशेष ध्यान रखें।अगर आपको कोरोना वायरस के संकेत दिख रहे हैं तो टेस्ट कराएं और तब तक किसी भी व्यक्ति के नजदीक न जाएं। इससे बढ़ते खतरे को रोकने में आसानी होगी।ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। लोगों से हाथ ना मिलाएं और किसी से बेवजह मिलने से बचें।खांसी आते वक्त अगर आपके पास टिशू पेपर या रूमाल नहीं है तो अपने हाथ की बाजू से मुंह को ढकें। इस तरह से आप इस जानलेवा वायरस से खुद कोत बचाने में कामयाब हो सकते हैं। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38TK9ul
कोई टिप्पणी नहीं