Breaking News

कोरोना से अब तक 6,500 लोगों की मौत, भारत में 110 मामले दर्ज


कोरोना जैसे संक्रामक बीमारी से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका है दुनिया में अपनाने की कोशिश की जा रही है। संक्रमित व्यक्ति को अलग (आइसोलेट) करके उसकी चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कोरोना के संदर्भ में इसे कोरोनेटाइज करना कहा जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे पूर्वजों ने आज से सैकड़ों साल पहले ही यह भांप लिया था कि बसंत ऋतु खत्म होने का बाद संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए इससे निपटने की व्यवस्था भी बनायी गयी। इसी का एक उदाहरण है देवघर में पंडा समाज द्वारा मनाया जानेवाला मां गंवाली पूजा उत्सव। इस उत्सव के दौरान तीन दिनों तक स्थानीय लोग शहर में ही रहते हैं।पूजा के दौरान स्थानीय लोग शहर से बाहर नहीं जाते हैं और न ही बाहर के लोगों को नगर में आने की अनुमति होती है। इस तरह पूरे इलाके को आइसोलेट कर दिया जाता है। आज जिसे सेनेटाइजेशन कहा जा रहा है उसकी भी व्यवस्था हमारी परंपरा में है। उत्सव के दौरान एक सप्ताह पहले से पवित्रता का ख्याल रखा जाता है। देश में कोरोना की वजह से 110 मौतें हो चुकी हैं। कर्नाटक से मौत का पहला मामला सामने आया। दूसरा केस 13 मार्च को दिल्ली में हुआ। बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ को छोड़कर सभी वीजा 15 अप्रैल तक सस्पेंड कर दिए हैं। कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।देश में कोरोनावायरस के 110 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें भारत आने के बाद संक्रमण की चपेट में आए 17 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 13 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 13 राज्यों में सरकार के आदेश के बाद स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मौत का आंकड़ा देखते है तो अब तक 6,500 लोगों मौत हो चुकी है। कोरोना के खौफ से विदेशों से अब तक 1490 भारतीय निकाले जा चुके हैं

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QgdQPW

कोई टिप्पणी नहीं