Breaking News

Corona: अमेरिका में 82,404 कोरोना मरीज, दुनिया में 5 लाख लोग संक्रमित


कोरोना वायरस ने वाकई में बहुत तबाही मचा दी है। चीन में हाहाकर मचाने के बाद इटली फिर स्पेन और सबसे आगे चल रहा है अमेरिका। जिसमें कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 82,404 पहुंच गई है। इस आंकड़े ने अमेरीका की समस्या बढ़ा दी है जिसके चलते ट्रंप सरकार परेशान है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंट एंड इंजीनियरिंग की रिपोर्ट् के मुताबिक अमेरिका ने कोरोना वायरस के मालमों में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है और अब सबसे ज्यादा मरीज अमेरिका में हैं।इसी तरह से न्यूयार्क में 37,802 केस सामने आए हैं, इसके बाद यह शहर कोरोना वायरस का केंद्र बिंदू बन ने की तैयारी कर रहा है। न्यू जर्सी में 6,876 , कैलिफोर्निया में 3,802 केस दर्ज किए गए हैं। अगर बात करें पूरी दुनिया की तो अभी कर कोरोना वायरस के 526,044 के मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इससे 23,709 मौत हो चुकी है।अमेरिका में अभी तक 1178 लोगों की मौत हो चुकी है, आंकड़ों के मुताबिक चीन में अभी तक 82,034 मामले सामने आए थे। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस वैश्विक महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क समेत कई राज्यों के लिए जन स्वास्थ्य पर आपदा संबंधी बड़ी घोषणाओं को मंजूरी दी है। इसी के साथ राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने के साथ ही राष्ट्रपति ने न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, वाशिंगटन, आयोवा, लुइसियाना, नॉर्थ कैरोलिना, टेक्सास और फ्लोरिडा के लिए प्रमुख आपदा घोषणाओं को मंजूरी दी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bvhhu9

कोई टिप्पणी नहीं