Breaking News

महिला को गलती से आ गई छींक, मॉल से फिकवा दिया 26 लाख का सामान


इस समय कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इसकी दहशत का अंदाजा हाल ही में हुई घटना से लगाया जा सकता है कि एक मॉल में एक महिला कुछ सामान लेने गई थी। इसी दौरान उसको छींक आ गई। जैसे ही उसने छींका, तुरंत मॉल से 26 लाख का सामान बाहर फिकवा दिया गया। इतना ही नहीं बल्कि महिला गिरफ्तारी हो गई।दरअसल, यह मामला अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया का है। यहां पर पुलिस ने बताया है कि एक मॉल में 35 हजार डॉलर यानी करीब 26 लाख के खाने का सामान फेंक दिया गया क्योंकि एक महिला ने मॉल के एक हिस्से में छींक दिया।महिला ने स्टोर में घुसते ही छींक मारनी शुरू कर दी। उसने स्टोर में सामने रखे बेकरी के सामान और मीट पर छींकना शुरू कर दिया। तुरंत स्टोर मालिक ने सारे सामान फेंक डाले। पुलिस को बुलाया गया और उस महिला को हिरासत में भेज दिया गया।मालिक को इस बात का डर था कि कहीं ये महिला कोरोना पॉजिटिव तो नहीं थी। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को फोन कर दिया। हालांकि पुलिस ने बताया कि महिला ने जान-बूझकर ऐसा किया है। अब इस महिला पर आपराधिक मामले का केस चलेगा।रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महिला कोरोना वायरस पॉजिटिव नहीं थी। लेकिन पुलिस ने कहा है कि उसका टेस्ट कराया जाएगा। इस मामले पर दुकान के मालिक का भी बयान सामने आया है। घटना के बाद उन्होंने पूरे मॉल की साफ़ सफाई कराई।कोरोना वायरस के कंफर्म मामलों में अमेरिका अब चीन से भी आगे निकल गया है। अमेरिका में अब तक 83,500 से अधिक मामले सामने आए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3amT5Kr

कोई टिप्पणी नहीं