Breaking News

नए शोध में चेतावनीः चमगादड़ से नहीं इस जानवर से फैला खतरनाक कोरोना वायरस?


कोरोना वायरस चीन के वुहान से उत्पन्न हुआ है। इसने सारी दुनिया में पांव पसार लिए हैं। कई इंसानों इसके कारण मौतें हो गई है। लाखों इससे संक्रमित हैं, इसका सिलसिला फिलहाल तक जारी है। इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर आई है कि यह इंसानों में तो फैल ही रहा है साथ ही जानवरों भी इसका असर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि दुनिया के वैज्ञानिक इस पहेली को सुलझाने में जुटे हुए हैं कि आखिर ये इंसानों के अंदर कितना प्रभाव डालता है जिससे की इंसान की कुछ ही दिनों में मौत हो जाती है। वैसे माना जा रहा है कि चीन में चमगादड़ से ही कोरोना वायरस इंसानों में पहुंचा है लेकिन फिर इसका शक आया पैंगोलिन पर ये चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, बताया जा रहा है कि जर्नल नेचर में प्रकाशित हुए एक शोध में बताया कि कोविड-19 से मिलता-जुलता कोरोना वायरस पैंगोलिन जानवर में मौजूद है। वैज्ञानिकों ने इस बार में बताया कि चमगादड़ के अलावा कोरोना वायरस के परिवार से संक्रमित होने वाला पैंगोलिन इकलौता स्तनपायी जीव बन गया है। लेकिन वैज्ञानिकों ने काह कि मौजूदा महामारी के लिए पैंगोलिन ही जिम्मेदार है लेकिन इसमें संकेत दिए गए हैं कि नए कोरोना वायरस के पैदा करने में इस जानवर की अहम भूमिका हो सकती है।विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के मुताबिक चमगादड़ों के कोरोना वायरस SARS-CoV के वाहक होने की सबसे ज्यादा संभावना है लेकिन इंसानों में आने से पहले ये किसी अन्य प्रजाति में पहुंच सकता। लेकिन माना जा रहा है कि पैंगोलिन कोरोना वायरस के वाहक माने जाते हैं। ये हैरान करने वाला नहीं है कि कोरोना वायरस के स्रोत को समझने के लिए सबकी नजरें पैंगोलिन पर टिक गई हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39i4UQt

कोई टिप्पणी नहीं