Breaking News

पाक सेना के 40 जवान कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित का आंकड़ा 1000 के पार


पाकिस्तान में कोरोना के कारण बहुत ही नाजुक हालात बने हुए हैं। इसकी के साथ पाक सरकार आर्थिक संकट से और कोरोना से निपटने के लिए आईएमएफ से कर्जा ले रहा है। इन्हीं हालातों के बीच में पाक पर एक और मुश्बित आन पड़ी है। खबर मिली है कि पाक के सेना कोरोना की चपेट में आई गई है। जिसमें बताया गया है कि पाक सेना के 240 जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। माना जा रहा है कि पाक को चीन की मुफ्तखोरी भारी पड़ गई है। चीन के साथ मेलजोल का असर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में 230 सेना में कोरोना का संदिग्ध लक्षण पाया गया है, जिसके बाद सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि सेना के 40 जवानों में कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस मिला है। बताया जा रहा है कि ये सभी जवान चीन से संपर्क में थे। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1098 हो गयी है। जिसके चलते सरकार ने आनन-फानन में इसे रोकने के लिए सिंध प्रांत के कुछ जगहों पर लॉकडाउन की घोषणा की है।पाकिस्तान में बढ़ रहे कोरोना वायरस मामले के बाद हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगायी थी। पाक में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए सरकार ने सेना ही बुला ली थी लेकिन इसके कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के नाम संबोधन किया और बताया कि लॉकडाउन देश में यह फैसला लागू नहीं किया जा सकता है, अगर ऐसा किया तो देश की आर्थिक स्थिति चरमरा जायेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bmrKbg

कोई टिप्पणी नहीं