Corona: देश में कुल मरीजों की संख्या हुई 700 के पार, और 20 की हुई मौत

भारत में कोरोना वायरस से अभी कर 20 लोगों की मौत चुकी है। बिहार राज्य की बात करें तो यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़ती जा रही है। हाल में पटना के राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट (RMRI) के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने जानकारी दी है कि जिन दो कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट सस्पेक्टेड थी उसे कंफर्म कर लिया गया है और दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव में आई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव के नौ केस कंफर्म हो चुके हैं जिसमें से एक युवक की मौत हो चुकी है। डॉक्टर ने बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व में एम्स में कोरोना पॉजिटिव मृतक युवक के संपर्क में आए एक और अस्पताल कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है तो वहीं दूसरी पॉजिटिव रिपोर्ट सिवान निवासी एक युवक की आई है जो दुबई से लौटा था। एनएमसीएच के संक्रामक रोग अस्पताल में कोरोना के 5 पॉजिटिव मरीज़ भर्ती हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना के कुल 7 पॉजिटिव केस थे। जिनकी संख्या अभी 9 हो गई है। इस खबर ने बिहार के स्वास्थ्य महकमे की पोल खोल दी है। जिसमें लापहवाही के अलाव और कुछ भी नहीं है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xpfk3E
कोई टिप्पणी नहीं