गोवा के राज्यपाल के एक बयान ने देश में मचा दी खलबली, कहा- कश्मीर के गवर्नर पीते हैं दारू

कोरोना वायरस ने दुनिया में तबाही मचा रखी है तो दूसरी ओर देश की राजनीति में भी घमासान मचा हुआ है। हाल में जो मीडिया पर सबसे तेजी वायरल हो रहा है वो गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक हैं। वैसे तो ये अपने विवादास्पद बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। और इस बार भी हमेशा की तरह अपने विवादास्पद बयान की वजह से फिर से राजनीति में खलबली मचा दी है। इस बार मलिक ने कहा कि गवर्नर का कोई काम नहीं होता। कश्मीर में जो गवर्नर होता है वह अक्सर दारू पीता है और गोल्फ खेलता है। बाकी जगह जो गवर्नर होते हैं वे आराम से रहते हैं, किसी झगड़े में नहीं पड़ते।दरअसल, गोवा के राज्यपाल सत्यपाल सिंह मलिक बागपत स्थित अपने पैतृक गांव हिसावदा पहुंचे थे, जहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये विवादस्पद बयान दिया। जिसके कारण से केंद्र में हलचल हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रह चुके हैं। और इसी के चलते खुद इस पद पर रहने के बावजूद भी इस पद की आलोचना कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पूर्व सीएम फारूक अब्दूला के ऊपर से नजरबंदी हटा दी है। लेकिन उनपर हाउस अरेस्ट अभी हैं यानी की नजरबंदी हटने के बाद भी वो अपने घर में कैद रहेंगे। हाल में खबर मिली है कि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिन नेताओं को हिरासत में लिया गया है उनकी रिहाई जल्द ही कर सकते हैं। वैसे माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीरियों को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ये पासा खेल रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39X8eSc
कोई टिप्पणी नहीं