Breaking News

चीन से पैदा हुआ मौत का वायरस फिर भी दुनिया कर रही है चीन तारीफ, जानिए क्यों


पूरी दुनिया में कोरोना का खौफ है, इससे डेढ़ लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। जबकि छह हजार ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मौत का वायरस की चीन देश के वुहान के एक लैब में बनाया गया था। जिसने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है लेकिन इसी बीच पूरी दुनिया उस चीन की तारीफ कर रही है। इसी बीच अमेरिका और चीन में तनातनी देखने को मिली थी। दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण का विश्व के 70 देशों में तेजी से फैल गया है। चीन में तबाही मचाने के बाद वायरस का प्रभाव अपेक्षाकृत वहां कम हो गया है। इसी बीच चीन ने विश्व के साथ महामारी रोकथाम अनुभव साझा किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने प्रशंसा की है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 13 मार्च को चीन-मध्य व पूर्वी यूरोप महामारी नियंत्रण विशेषज्ञ वीडियो सभा का आयोजन हुआ था। इसमें चीनी विशेषज्ञों ने 17 मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों को महामारी की रोकथाम संबंधी अनुभवों का परिचय दिया। इसके बाद कई देशों ने चीन की प्रशंसा की है। सर्बिया सरकार के सहायक सचिव डैनियल निकोलिक ने कहा कि चीन के अनुभव साझा करने से हमें यह पता है कि यह भूमंडलीकरण का दूसरा स्वरूप है।सहायता करने पहुंचा चीनी दल: इतना ही नहीं चीनी चिकित्सा दल ने 13 मार्च को चिकित्सकों के साथ महामारी की रोकथाम के लिए इटली पहुँचा है। इटली के विदेश मंत्री ल्यूगी दी माएयो ने चीनी विशेषज्ञों ने इटैलियन रोगियों की जान बचाने के लिए सहायता सामग्री भी पहुंचाई है। उधर, ईरान ने चीनी विशेषज्ञों के अनुभव से होम सेपरेशन, पर्यटन प्रतिबंध और वगार्कार कक्ष अस्पताल का निर्माण करने आदि उपाय अपनाए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी चिकित्सा मंत्रालय के प्रवक्ता किन्यौस जहानपुर ने कहा कि चीनी विशेषज्ञ दल के आने और उनके अनुभव हमारे लिए मूल्यवान हैं, हमें चीन का अनुभव सीखने की आवश्यकता है जिससे कोरोना पर नियंत्रण किया जा सके।रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी तक चीन ने विश्व के सौ से अधिक देशों तथा अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय संगठनों के साथ महामारी की रोकथाम और निदान व उपचार कार्यक्रमों को साझा किया है। पूरी दुनिया भले ही चीन की प्रशंसा कर रही हो लेकिन अमेरिका चीन के बीच घमासान चल रही है। हालत यहां तक हो गई थी कि कोरोना वायरस को चीनी वायरस कहे जाने और इसके लिए वुहान को कसूरवार ठहराने को लेकर चीन नाराज भी हो गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TQdr8W

कोई टिप्पणी नहीं