Breaking News

बॉलीवुड को चढ़ा कोरोना का बुखार, लगी वायरस पर फिल्म बनाने की तोपड़तोड़ होड


दुनिया में जितना प्रकोप कोरोना वायरस का देखने को मिला है जिससे हर कोई खौफ खा रहा है लेकिन इसके प्रकोप से बॉलीवुड को काफी फायदा हो सकता है। इसकी तबाही से देखने को मिल रहा है कि कई लोगों ने अपने आप को घर की चारदीवारी में कैद कर लिया है। हालात इतने खराब की कई देशों ने दुनिया से कुछ दिनों तक दूर बना ली है इसी के साथ भारत में 31 मार्च तक सार्वजनीक जगहें बंद कर दी हैं। इसी बात को मध्यनजर रखते हुए रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी की रिलीज डेट को पोस्टपोन तक कर दिया गया है लेकिन बॉलीवुड ने एक नया ऐलान कर एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया है। खबर के मुताबिक अब कोरोना वायरस पर भी बॉलीवुड फिल्म बनने जा रहा है। यहां तक की फिल्म के टाइटल तक को फाइनल भी कर दिया है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इरॉस इंटरनेशनल कोरोना प्यार है नाम से फिल्म बना सकता है। फिल्म का टाइटल ऋतिक की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है से मेल खाता लग रहा है। कोरोना की फिल्म को एक लव स्टोरी के रूप में बनाने की तैयारी ने सभी को हैरान करके रख दिया है।खुद इरॉस इंटरनेशनल के कृष्णा लुल्ला ने ये जानकारी दी है और वो बताते हैं- अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इसे एक खतरनाक वायरस को ना दिखाते हुए एक लव स्टोरी के रूप में बनाया जाएगा। इस बात पर सभी जिज्ञासा लिए हुए हैं कि इस खतरनाक जानलेवा वायरस को कैसे एक लव स्टोरी के रूप में दिखाया जाएगा। कृष्णा लुल्ला ने बताया कि अभी हम स्थितियों का थोड़ा बेहतर होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अभी सब कुछ ठप्प है। स्थितियां सामान्य होते ही हम शूटिंग शुरू कर देंगे लेकिन इससे पहले स्क्रिप्ट का काम खत्म कर लेंगे।डैडली कोरोना इरॉस के अलावा बॉलीवुड में कई और भी फिल्ममेकर है कोरोना पर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन की मानें तो कुछ फिल्ममेकर्स ने इस वायरस को लेकर फिल्म के लिए अप्रोच किया है। उन्होंने बताया कि उनके पास फिल्म का एक टाइटल भी आया है जिसका नाम है- डैडली कोरोना। जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार नहीं कि जब बॉलीवुड मौके पर चौका मारा है। इससे पहले उरी -द सर्जिकल स्ट्राइक भी बनाई गई थी और बालाकोट एयरस्ट्राइक पर भी एक फिल्म बनाई गई है। जो लोगों को बहुत पंसद आई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b1gS26

कोई टिप्पणी नहीं