Breaking News

निर्भया गैंगरेप केसः वकिल एपी सिंह के इस काम से फिर टल सकती है फांसी


निर्भया गैंगरेप केस में दिल्ली की अदालत ने फांसी की तारीख 20 मार्च मुकर्रर की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चारों दोषियों की फांसी इससे पहले 3 बार टल चुकी है लेकिन माना जा रहा है कि 20 मार्च को उनको फांसी हो ही जाएगी। लेकिन इस बार भी फिर से अड़चन आ सकती है क्योंकि वकील एपी सिंह फांसी को लेकर पासा पलट सकते हैं। फांसी के संदर्भ में तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा है कि पवन जल्लाद 17 मार्च को जेल पहुंचेंगे। उन्होंने साथ ही बताया कि जेल अधिकारी 20 मार्च को तय की गई फांसी से पहले डमी के जरिए इसका अभ्यास भी करेंगे ताकी किसी भी तरीके की कोई गलती नहीं हो।खबर दें दे कि गत 3 मार्च को फांसी के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली थी लेकिन किसी कारण के चलते फांसी टल दी गई। निर्भया के दोषियों ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक खुद को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की लेकिन इनकी एक ना चली। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि पवन जल्लाद ने तिहाड़ में चारों दोषियों को डमी के जरिए फांसी का अभ्यास भी कर लिया था लेकिन बाद में कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। ऐसा तीन बार हुआ है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि निर्भया के चारों दोषियों की डॉक्टर और अधिकारी बिहैवियर स्टडी कर रहे हैं क्योंकि जिसकी फांसी में अब कुछ दिन ही बाकी बचे हों, वह कैसे इतना सामान्य रह सकता है। बता दें अगर कुछ कानूनी अड़चन नहीं आई तो 20 मार्च की सुबह 5:30 बजे चारों को फांसी पर लटका दिया जाएगा जो बात इन चारों को भी अच्छे से पता है। बावजूद इसके इन चारों की दिनचर्या में अधिकारियों को कुछ बहुत अधिक बदलाव नजर नहीं आ रहा है। जिसने सबको चौंका दिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2x1vnnW

कोई टिप्पणी नहीं