Breaking News

कोरोना अंदर ही अंदर इंसानोें के साथ -साथ देश को भी कर रहा है बर्बादः ट्रंप


कोरोना को लेकर WHO ने दुनिया की सबसे खतरनाक महामारी घोषित कर दिया है। इससे खौफ में आकर कई देशों ने लॉकडाउन कर दिया जिसमें भारत भी शामिल है। हाल ही की बात करें तो दुनिया का सबसे मजबूत देश माने जाने वाले अमेरिका की कोरोना हालत खराब कर दी है। सारी दुनिया कोरोना वायरस के कारण घरों ही कैद हो गई है। अमेरीका से हाल ही मे खबर मिली है कि कोरोना के कारण यहां 600 लोगों से ज्यादा मौतें हो चुकी है। इसी के साथ लगभग 50 हजार संक्रमित केस सामने आ चुके हैं।लॉकडाउन को लेकर राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू बंदी में ढील देने के फैसला किया है। इसी के साथ ही उन्होंने इस बात की चेतावनी भी दी कि बंदी के कदम से देश बर्बाद हो सकता है, इससे देश को भारी नुकसान हुआ है। ट्रम्प ने कहा कि बहुत से लोग मुझसे इस बात पर सहमत होंगे कि हमारा देश... बंदी के लिए नहीं बना है लेकिन देश को बंद कर इसे बर्बाद आसानी से किया जा सकता हैं।राष्ट्रपति ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के कारण देश लॉकडाउन से संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए देशवासियों की मदद की जरूरत है। इसी के साथ लॉकडाउन से देश को अभी तक कितना नुकसान हुआ है कि इसकी समीक्षा के लिए वह अगले हफ्ते स्थिति का आकलन करेंगे। छोटी सी जानकारी देते हुए ट्रंप ने बताया कि बोइंग कंपनियों को नहीं खो सकते। अगर इन कंपनियों को खोते हैं तो इसका मतलब है कि हजारों, लाखों नौकरियों को दाव पर लगा देना।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dvwjSj

कोई टिप्पणी नहीं