Breaking News

PM मोदी क्यों रात 8 बजे ही करते हैं देश को संबोधित, ये है राज


कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में हाहाकार मचाया हुआ है। इसकी वजह से 15,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं लाखों लोग जबकि इस वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं। देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम मोदी ने पिछली बार गुरूवार को रात 8 बजे देश के नाम संबोधन किया था। इसके बाद 24 मार्च को भी रात 8 बजे ही संबोधित करते हुए 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया था। पीएम मोदी ने पहले एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। जिसमें लोगों से दिन भर घर में रहने और शाम में पांच बजे कोरोना से लड़ने में जुटे लोगों के सम्मान में ताली-थाली बजाने का आग्रह किया था। लेकिन कल रात 8 बजे पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए पूरी तरह से लॉकडाउन घोषित किया है। पीएम मोदी ज्यादातर रात 8pm यानी आठ बजे रात को ही देश को संबेधित करते हैं। साल 2016 का 8 नवंबर तो सबको याद ही होगा। इस तारीख को रात 8 बजे ही मोदी जी ने नोटबंदी का एलान किया था। इसके अलावा 8 अगस्त 2019 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Article 370 को लेकर देश को संबोधित किया था। अब सवाल ये उठता है कि रात 8 बजे में ऐसा क्या है? ये महज एक संयोग है या फिर सच में पीएम नरेंद्र मोदी का अंक 8 से कोई कनेक्शन है। इस बात का हम आपको दो जवाब देगें जो आपको सही लगे आप मान लीजिए। पहला-दरअसल, पीएम मोदी के जीवन में 8 अंक का खास महत्व है। अगर आपने ध्यान दिया हो तो उनके जन्म तीथि का योग 8 ही होता है। मोदी ने जितने भी बड़े फैसले लिए हैं उनका योग 8 ही होता है। जैसे पीएम मोदी के जन्म की तारीख- 17 सितंबर ( 1+7=8 ) , पहली बार प्रधानमंत्री बनने की शपथ की तारीख- 26 मई ( 2+6=8 )।इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सारे अहम फैसले, योजनाओं की शुरुआत महीने के 8, 17 और 26 तारीख को ही की है। जिनका अंक योग 8 होता है और अंक ज्योतिष के अनुसार इसे मूलांक कहा जाता है।इन सारे जोड-घटाने के बाद एक बात तो साफ है कि या तो प्रधानमंत्री अंक ज्योतिष में विश्वास करते हैं या फिर ये सिर्फ इत्तेफाक ये फिट हो गया।दूसरा-दूसरा जवाब बहुत ही सिम्पल है। वो ऐसे कि रात 9 बजे प्राइम टाइम का समय होता है। इस वक्त ज्यादातर लोग अपने घरों पर होते हैं और न्यूज़ सुन रहे होते हैं। साथ ही इस वक्त सभी चैनल्स पर दिन की सबसे बड़ी खबर चलती है। ऐसे में अगर प्रधानमंत्री जी अपनी बात 8 बजे कहते हैं तो उनके द्वारा कही बात ज्यादातर लोगों तक पहुंचती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39jnibP

कोई टिप्पणी नहीं