Breaking News

Go Corona: 21 दिन के लॉकडाउन में क्या खुलेगा, क्या रहेगा देश में बंद जानिए


कोरोना वायरस के खौफ में आकर दुनिया के कई देशों ने अपने आप को बंद कर लिया है। भारत ने भी कोरोना के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए रात के 12 बजे से देश को लॉकडाउन कर दिया है। मोदी ने बताया कि यह सिलसिला 21 दिन तक जारी रहेगा। यानी की 14 अप्रैल तक पूरा देश बंद रहेगा। आपको बता दें कि कोरोना के अब तक देश में 500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात आठ बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन का ऐलान किया। उन्होंने इस लॉकडाउन को कर्फ्यू की तरह ही मानने को कहा है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो जहां हैं, वहीं रहें घर के बाहर ना निकरले, खुद की सुरक्षा के साथ दुसरों की भई सुरक्षा का ध्यान रखें। आपको जानकर खूशी होगी कि तीन सप्ताह तक चलने वाले इस देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान कई जरूरी सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। इस दौरान सब कुछ बंद रहेगा लेकिन कुछ चीजों खुली रहेंगी जिससे कि जनता की आम जरूरतें पूरी हो सकें। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान राशन, किराना, फल, सब्जी, दूध, मछली, मीट, चारा की दुकानें खुली रहेंगी।ये खुलेगा• लॉकडाउन के दौरान सभी परिवहन सेवाएं रहेंगी स्थगित ।• नियमों का पालन कराने को जिलाधिकारी द्वारा कार्यकारी मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात।• उचित मूल्य की दुकानें और खाद्य, किराना, फल, सब्जी, डेयरी, मांस, मछली, पशु चारे की दुकानें रहेंगी खुली।• रसोई गैस, पेट्रोल पंप, आपदा प्रबंधन, पोस्ट ऑफिस, एनआईसी और मौसम संबंधी एजेंसियां और बिजली, पानी और स्वच्छता, नगर निगम से जुड़ी संस्थाएं भी करेंगी करती रहेंगी काम।ये रहेगा बंद • सभी फैक्ट्री, वर्कशॉप, ऑफिस, गोदाम, हफ्ते में लगने वाले बाजार बंद रहेंगे। केंद्र और राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी दफ्तर, ऑटोनॉमस ऑफिस और कॉर्पोरेशन रहेंगे बंद।• पुलिसकर्मी, चिकित्सा सेवाओं से जुड़े लोग, मीडियाकर्मी और सफाईकर्मी अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QHmV4i

कोई टिप्पणी नहीं